खर्राटे की समस्या से तुरंत छुटकारा दिलाएंगे ये आसान घरेलू उपाय

खर्राटे की समस्या से तुरंत छुटकारा दिलाएंगे ये आसान घरेलू उपाय

सेहतराग टीम

नींद सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसलिए एक्सपर्ट सभी लोगों को दिन में तकरीबन 8 घंटे सोने की सलाह देते हैं। लेकिन कई लोगों को सोते वक्त खर्राटे लेने की समस्या होती है। इस समस्या से उन्हे तो कोई तकलीफ नहीं होती है लेकिन उनके पास सोने वालों की नींद खराब हो जाती है। सभी लोग इससे छुटकारा पाना चाहते हैं लेकिन जल्दी छुटकारा मिल नहीं पाता है। ऐसे में क्या करें ये सभी लोग सोचते हैं। तो आज हम आपको बताएंगे कि आखिर कौन सा घरेलू उपाय करने से खर्राटे से छुटकारा मिलेगा।

पढ़ें- ये फूड्स खाएं, दूर होगी शरीर की सुस्ती और थकान

खर्राटे से छुटकारा पाने के उपाय (Snoring Home Remedies in Hindi):

इलायची का करें सेवन 

इलायची के सेवन से बंद नाक को खोलने में मदद मिलती है। इससे गले के अंदर हवा के आने-जाने में कोई दिक्कत नहीं होती और खर्राटों में कमी आती है। नियमित रूप से इसका सेवन खर्राटे की समस्या को खत्म कर सकता है। इसके लिए आप एक गिलास पानी में आधा या एक चम्मच इलायची पाउडर मिलाएं और सोने से आधा घंटा पहले उसका सेवन करें। 

घी भी है खर्राटे रोकने में उपयोगी 

घी में कुछ ऐसे औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जो नाक के जमाव को कम करने में मदद करते हैं। इसके इस्तेमाल से खर्राटे की समस्या दूर हो सकती है। इसके लिए आप घी को हल्का गर्म करें और एक-एक बूंद अपनी नाक के दोनों छिद्रों में डालें। रात को सोने से पहले ऐसा नियमित तौर पर करें तो फायदा मिल सकता है। 

लहसुन भी दिला सकता है खर्राटों से मुक्ति 

अगर आपको खर्राटे साइनस की वजह से आते हैं तो लहसुन आपके लिए लिए फायदेमंद हो सकता है। यह खर्राटे की समस्या से निजात दिला सकता है। इसके लिए आप रोजाना रात को सोने से पहले लहसुन की एक या दो कलियां खाएं और पानी पी लें। आपको खर्राटे से राहत मिल सकती है। 

जैतून का तेल दिला सकता है खर्राटों से छुटकारा 

दरअसल, जैतून के तेल में सूजनरोधी गुण पाए जाते हैं। यह सूजन को दूर करता है, जिससे गले के अंदर हवा के आने-जाने में किसी तरह की परेशानी नहीं होती। रोजाना इसके इस्तेमाल से खर्राटों को रोकने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आप रात को सोने से पहले जैतून की तेल की एक या दो घूंट लें या फिर आप उसमें शहद मिलाकर भी उसका सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-

छोटे कद से परेशान न हों, लंबाई बढ़ाने के लिए इन आसान तरीकों की मदद लें

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।